MTAI ने ICC और BCCI को दिया सुझाव, फाइनल मैच में दर्शकों के पास रखें ‘

23 Nov 2023 | Industry story | Navbharatlive
MTAI ने ICC और BCCI को दिया सुझाव, फाइनल मैच में दर्शकों के पास रखें ‘

नई दिल्ली: मेडिकल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MTAI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पत्र लिखकर दर्शक दीर्घा के पास सुरक्षा उपाय के तौर पर जीवन-रक्षक चिकित्सा उपकरण स्थापित करने की सिफारिश की है। एमटीएआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एमटीएआई के अनुसार, प्रस्तावित उपकरणों में उन्नत मेडिकल निगरानी तंत्र, आपातकालीन प्रतिक्रिया उपकरण और अन्य आवश्यक साधन शामिल हैं, ताकि दर्शकों की भीड़ में किसी स्वास्थ्य आपात स्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

एमटीएआई के चेयरमैन पवन चौधरी ने कहा कि ICC और BCCI को भेजी गई सिफारिश में दर्शकों के निकट चिकित्सा प्रौद्योगिकी की उपलब्धता के महत्व पर जोर दिया गया है।

राष्ट्रीय हृदय संस्थान के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और मुख्य हृदय सर्जन ओ. पी. यादव ने कहा कि भारत के युवाओं में हृदयाघात के बढ़ते मामलों को देखते हुए सजीव खेल आयोजनों के दौरान दर्शकों के पास जीवन-रक्षक चिकित्सा उपकरणों का एकीकरण आवश्यक है। (एजेंसी)